सुदर्शना क्लब में शरदोत्सव महारास की प्रस्तुति और सोम सुधा बरसात के साथ आनन्द रस की वर्षा में सभी आकंठ डूबे रहे । उल्लास पूर्वक मनाया गया शरदोत्सव ।

Katni।सुदर्शना क्लब में शरदोत्सव महारास की प्रस्तुति और सोम सुधा बरसात के साथ आनन्द रस की वर्षा में सभी आकंठ डूबे रहे । उल्लास पूर्वक मनाया गया शरदोत्सव ।शरद चंद्र की चांदनी ,घन उजियारी रात बजी बांसुरी श्याम की ,सोम सुधा बरसात ।। प्रकृति के सानिध्य में शरद पूर्णिमा की दूधिया चांदनी में भार्गव गार्डन प्रेम वाटिका में आनंद रस की वर्षा होती रही ।
श्वेत परिधानों में सजी शरद सुंदरियां,,कृष्ण की राधा और गोपियां बनी देर तक रास गीतों पर देर तक झूमती रहीं ।।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजक ग्रुप की श्रीमती पूनम गुप्ता ,आकांक्षा बरसैंया ,शालिनी सोनी ,विनीता गुप्ता ,निधि जैन ने मां दुर्गा एवं महारास के नायक नायिका राधा कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा आरती और माल्यार्पण किया । संस्था की प्रार्थना एवं आरती का गायन मधुर स्वरों में किया गया ।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संस्था की अध्यक्ष सुश्री मीरा भार्गव एवं संरक्षिका,,हीरामणि बरसैंया,,अलका सरावगी
श्रीमती सावित्री चौहान आंटी
मीना शर्मा ,मीना खंडेलवाल
सुनीता चौदहा,,ममता भार्गव आशा कोहली, सुशीला शर्मा
नीति वर्मा ,,अनीता वैश्य ,,वंदना गेलानी ,दीपशिखा शिवहरे
आरती शिवहरे
का स्वागत चंदन टीका एवं फूल माला से किया गया ।
कार्यक्रम के तीसरे चरण में राधा कृष्ण ,गोपियां एवं शरद सुंदरियों ने डांडिया रास महा रास की शानदार प्रस्तुति ने सभी को रस विभोर कर दिया ।
कार्यक्रम के चौथे चरण में श्वेत परिधानों में सजी शरद सुंदरियों ने अपनी मोहक प्रस्तुति दी
शरद सुंदरी प्रथम पुरस्कार श्रीमती शोभा राय ,द्वितीय पुरस्कार श्रीमती आशु सुहाने को मिला । बेस्ट डांस अवॉर्ड श्रीमती तनु गुप्ता और राधा कृष्ण की बेस्ट जोड़ी अवॉर्ड श्रीमती सारिका त्रिसोलिया और श्रीमती अंजली सोनी को और राधा कृष्ण की द्वितीय जोड़ी श्रीमती शशी दुबे ,गायत्री त्रिवेदी को और तृतीय जोड़ी अवॉर्ड श्रीमती प्रीति सुहाने ,श्रीमती कविता कनकने को मिला ।
समयबद्धता पुरस्कार श्रीमती वंदना गेलानी,और सुशीला शर्मा को मिला ।विशेष पुरस्कार श्रीमती पूनम त्रिसोलिया को मिला । इस भव्य दिव्य शानदार कार्यक्रम का संचालन बहुत ही रोचक और व्यवस्थित ढंग से श्रीमती पूनम गुप्ता ने किया ।
इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ,अनीता सिंजारिया हेमलता श्रीवास्तव , रूबी बरसैंया ,प्रभा बरसैंया ,उर्मिला शर्मा ,रंजना गर्ग ,सुनीता कनकने ,रजनी कनकने ,नीता बिचपुरिया ,सुमन गुप्ता, नीलू शुक्ला ,माया तिवारी, प्रीति डेंगरे , रागिनी मित्तल रोशनी टीपा ,रंजना गर्ग , सुषमा खंडेलवाल की रही । पुरस्कार वितरण एवं रात्रि भोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)