कटनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जाता है, आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। स्वदेशी एक नारा नहीं, भारतीयों का संकल्प और जीवन पद्धति है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने देश की जनता स्वदेशी अपनाकर योगदान दे ऐसा आह्वान प्रधानमंत्री जी का है यह बात ने भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुये कही। पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक रवि खरे, जीएसटी रिफॉर्म अभियान के जिला संयोजक आशीष गुप्ता बाबा, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला उपस्थित थे।
आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है सीए अखिलेश जैन भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के प्रदेश सह संयोजक सीए अखिलेश जैन ने आत्मनिर्भर संकल्प अभियान हेतु भाजपा कार्यालय में किया पत्रकार वार्ता को सम्बोधि

