*जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस*

कटनी। जिले के बसस्टैंड स्थित आडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में शनिवार को अतुल्य भारत के हृदय प्रदेश “मध्यप्रदेश” का 70वाँ स्थापना दिवस ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ उत्सवी माहौल में पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा,कलेक्टर आशीष तिवारी,एस पी  अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी  गौरव शर्मा, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार और जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष  दीपक टंडन सोनी,निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक,पूर्व महापौर  शशांक श्रीवास्तव, मौजूद हैं। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)