श्री राजपूत करणी सेना ने बहोरीबंद ब्लॉक छात्र संघ कटनी के पद पर आलेख सिंह गौतम को किया मनोनीत

कटनी।। देश के सबसे बड़े राजपूत युवा संगठन श्री राजपूत करणी सेना द्वारा संगठनात्मक विस्तार के क्रम में बहोरीबंद ब्लॉक छात्र संघ, जिला कटनी (म.प्र.) के पद पर आलेख सिंह गौतम को मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि यह दायित्व उन्हें संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं युवाओं में नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदान किया गया है।
श्री राजपूत करणी सेना की स्थापना वर्ष 23 सितंबर 2006 को स्व. श्रद्धेय लोकेन्द्र सिंह कालवी जी के नेतृत्व में हुई थी, जिनके विचारों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महीपाल सिंह मकराणा के नेतृत्व में निरंतर कार्यरत है।
नियुक्ति पत्र में प्रदेश प्रभारी दिलीप सिंह राजावत, प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह दिखित, संभाग अध्यक्ष विशाल सिंह सोलंकी तथा जिला अध्यक्ष सोनू सोलंकी (सालका) के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि आलेख सिंह गौतम अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराणा एवं प्रदेश अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह दिखित ने श्री गौतम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा को समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में लगाकर राजपूत समाज के गौरव को और ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन की ओर से जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पद का व्यक्तिगत या राजनैतिक उपयोग अनुशासनहीनता मानी जाएगी और ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभाव से पदमुक्ति की कार्यवाही की जाएगी। माँ करणी के आशीर्वाद से संगठन को मिलेगा और अधिक बल करणी सेना

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)