कटनी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान कटनी जिले के दद्दा धाम पहुंचे। उन्होंने गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की समाधि स्थल दद्दा धाम पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और समाधि पर माथा टेका। श्रद्धा और भावनाओं से ओतप्रोत शिवराज सिंह चौहान ने कहा कटनी की फिजाएं, कटनी के लोग, कैमोर की पहाड़ी और नदियां सब बोल रही हैं दद्दा जी, दद्दा जी! दद्दा जी के प्रति अपनी गहरी भावनाएं व्यक्त करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दद्दा बिना चारों ओर सूना-सूना लगता है। हम सभी के जीवन में उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा बना रहे। वही अंत में उन्होंने दद्दा जी से प्रार्थना की वे हमें सदा सद्बुद्धि दें, सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें और सब पर अपनी कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें।कटनी में शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा श्रद्धा, संवेदना और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहा।

