*भाजपा की मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न सांसद तथा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर का मिला मार्गदर्शन*

कटनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का प्रारम्भ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मंच पर अतिथियों के रूप में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष तथा सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, एसआईआर अभियान के जिला संयोजक सतीश तिवारी तथा महामंत्री सुनील उपाध्याय उपस्थित थे।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य राष्ट्रीय महत्व का दायित्व है। देश में अब एकीकृत मतदाता सूची के आधार पर चुनाव होंगे, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने एसआईआर को उन लोगों की पहचान का सटीक तरीका बताया, जो गलत ढंग से मतदाता सूची में नाम जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि सही मतदाता की पहचान और उन्हें मतदान का अधिकार दिलाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है, और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण निष्ठा के साथ जुटा हुआ है।

मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एसआईआर की प्रक्रिया, महत्व एवं उसके क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान किया। श्री परासर ने कहा कि एसआईआर देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने वाला अभियान है, जो लोकतंत्र की स्वच्छता को नई दिशा देगा। उन्होंने सभी भाजपाजनों से आह्वान किया कि इस कार्य मे वह हर सम्भव मतदाताओं की मदद करें जहां पर आवश्यक हो जनप्रतिनिधियों की मदद लें। यह अभियान देश के हर नागरिक का अभियान है जो लोकतंत्र की नींव को मजबूत करते हैं। संचालन महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। आभार प्रदर्शन एसआईआर अभियान के जिले के संयोजक सतीश तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षद गण, जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, एसआईआर के मंडल संयोजक तथा बूथ बीएलए 2 आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)