कटनी। देशभर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष “यूनिटी मार्च यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 24 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलेगी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और जागरूकता का संदेश पूरे देश में फैलाना है।इस महत्वपूर्ण यात्रा में कटनी से भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री अरशिव सेन भी शामिल हो रहे हैं, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। यह यात्रा नागपुर से शुरू होकर लगभग 950 किलोमीटर का सफर तय करते हुए गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर समाप्त होगी। नगर मंत्री अरशिव सेन ने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वे युवाओं के बीच एकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर इस यात्रा में सम्मिलित हो रहे हैं।
*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकली यूनिटी मार्च में कटनी से भाजपा युवा मोर्चा नगर मंत्री अरशिव सेन होंगे शामिल।*

