*कर्मचारी श्री रामनिराशा यादव के आकस्मिक निधन पर निगम कार्यालय में शोक सभा संपन्न*

कटनी – कार्यालय नगर पालिक निगम कटनी की जलप्रदाय शाखा में पदस्थ रहे कर्मचारी श्री रामनिराशा यादव का विगत 22 नवंबर 2025 को आकस्मिक निधन हो जाने पर गुरुवार शाम नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा जाकर गतआत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान निगम परिवार द्वारा दुख व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार पर आये इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

शोकसभा के दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य सर्व  सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, पार्षद शकुन्तला सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र शर्मा, आलोक तिवारी, प्रमोद पांडेय सहित निगम की अन्य शाखाओं के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)