कटनी/जबलपुर। आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे वातावरण में आज श्री नारायण आश्रम के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह अत्यंत श्रद्धा, भाव-विभोरता एवं भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक क्षण श्री विभूषित बैकुंठवासी राजगुरु स्वामी संकर्षण प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अनुकंपा एवं श्री श्री 1008 राजगुरु स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज (चित्रकूट) के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल तथा आश्रम हेतु भूमि दान करने वाले  विनोद मिश्रा एवं उनका परिवार उपस्थित रहा। सभी विशिष्ट अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रीय विधि-विधान के साथ संयुक्त रूप से भूमि पूजन सम्पन्न किया।आध्यात्मिकता और श्रद्धा से सराबोर रहा कार्यक्रम स्थल सुबह से ही भूमि पूजन स्थल पर श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और भजन-कीर्तन की ध्वनि से वातावरण पुण्य और भक्ति से भर गया था। चित्रकूट से आए विद्वान शास्त्रीगणों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार ने वातावरण को और अधिक पवित्र बना दिया।

इस दौरान उपस्थित संत-महात्माओं ने बताया कि यह आश्रम आने वाले समय में धार्मिक साधना, संस्कार निर्माण, सेवा-कार्य और समाज उत्थान का प्रमुख केंद्र बनेगा।

*जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति*
कार्यक्रम में राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई ​गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें प्रमुख थे—भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ,पूर्व जिला अध्यक्ष चमन लाल आनंद,पूर्व जिला अध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ,अश्वनी गौतम, पंडित चंद्रिका प्रसाद गर्ग,वीरेंद्र मैनी, निर्मल ताम्रकार, भारत तिवारी, रामचंद जुड़ेले, प्रीतेश बिलैया, सुरेंद्र मोहन मिश्रा,राकेश तिवारी सुनील द्विवेदी, विष्णु दुबे,विपिन दुबे,प्रमोद द्विवेदी,मनोज तिवारी(राधे महराज) मोहन अग्रवाल,संदीप दुबे, विजय ठाकुर, नीरज दुबे, अमित सोनी, अरुण गौतम,ललित सोनी, ओम प्रकाश मिश्रा,प्रमोद मिश्रा,कमलेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा,प्रभु अवस्थी, गणेश राव,अजय तिवारी,मुन्नू दिक्षित, रामानंद द्विवेदीदीपक सोनी,मोहित कटारिया,अरुण तिवारी,अज्जू सोनी,मोनू दुबे, आदि स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा चित्रकूट, कटनी, जबलपुर,सतना एवं आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर इस पावन अवसर को सफल बनाया।

*स्वामी जी महाराज के आशीर्वचन बने आकर्षण का केंद्र*
कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि—
“आश्रम का निर्माण केवल ईंट और पत्थरों से नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, संस्कार और समर्पण से होता है। यह स्थान आने वाली पीढ़ियों के लिए आध्यात्मिक दिशा और मानवता का केंद्र बनेगा।” विधायक संजय पाठक एवं संदीप जायसवाल ने भी इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना करते हुए आश्रम निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
*समिति करेगी निर्माण*
स्वामी जी महाराज के निर्देशानुसार आश्रम निर्माण का कार्य श्री संकर्षण सेवा समिति द्वारा कराया जाएगा।
समिति की ओर से मीडिया प्रभारी हितेश बिलैया ने बताया कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। यह भूमि पूजन केवल निर्माण की शुरुआत नहीं, बल्कि धार्मिक चेतना, सामाजिक संगठन और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम भी रहेगा। श्रद्धा, संस्कृति और भारतीय सनातन परंपरा का यह संगम आने वाले समय में क्षेत्र की आध्यात्मिक पहचान को और उन्नत करेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)