कटनी।गौरतलब है कि, आयुध निर्माणी कटनी में 1982 में मजदूर संघ की स्थापना हुई जब निर्माणी में कर्मचारियों का शोषण चरम पर था। तब से रक्षा मंत्रालय द्वारा कर्मचारी हितों के लिए संघर्षरत “मजदूर संघ” को अनदेखा कर मान्यता से वंचित रखा। विगत कई वर्षों से मजदूर संघ कर्मचारी हितों के लिये एवं सरकारी मान्यता के लिए संघर्षशील रहा। लगातार निर्माणी में वर्कलोड, कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिये बेहतर चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति जैसे विभिन्न विषयों को रक्षा मंत्रालय के सभी फोरमों में मजबूती से बात रखता रहा। उसी का नतीजा रहा कि, भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा मजदूर संघ आयुध निर्माणी कटनी को जो एच एम एस एवं ए आई डी ई एफ से संबद्ध है, सरकारी मान्यता का प्रमाण पत्र जारी किया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए मजदूर संघ के का महामंत्री संजय तिवारी जी ने बताया कि, यूनियन को सरकारी मान्यता मिलना मजदूर संघ के उन सैकड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम को समर्पित है, जिन्होंने मजदूर संघ का गठन करने और इस इस मुकाम तक लाने मे अपना पसीना और श्रम बहाया था। मजदूर संघ के अध्यक्ष शिव पाण्डेय और महामंत्री नरेंद्र पटेल जी के अथक परिश्रम तथा ए आई डी ई एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस एन पाठक जी और महासचिव सी श्कुमार के मार्गदर्शन में ही रक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त होना संभव हो सका।
इस उल्लेखनीय अवसर पर निर्माणी में मिठाई वितरण किया गया। साथ ही मजदूर संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को मजदूर संघ की सरकारी मान्यता के लिये बधाई प्रेषित की। संजय तिवारी,
का महामंत्री
*मजदूर संघ आयुध निर्माणी कटनी को भारत सरकार की मान्यता प्राप्त*

