महिला पर बाघ का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

कटनी। बरही वन परिक्षेत्र के ताली रोहनिया बीट के कक्ष क्रमांक 481 में गुरुवार को बाघ के हमले में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। वन विभाग की मदद से उसे तत्काल बरही अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कटनी के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के अनुसार बेटी बाई पति अशोक बर्मन उम्र लगभग 40 वर्ष अपने खेत पर बकरियाँ चरा रही थीं। उसी समय उनका पति पास के खेत में कार्य कर रहा था। तभी झाड़ियों से निकलकर अचानक बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
सूचना मिलते ही बरही के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला टीम सहित मौके पर पहुँचे और घायल महिला को शासकीय वाहन से बरही अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु महिला को जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।
रेंजर शुक्ला ने बताया कि घायल महिला के परिजनों को 10,000 रुपये की तत्काल सहायता राशि दी गई है। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने गाँव में मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)