दो शिफ्ट में सफाई की जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास जारी मच्छरों से निजात दिलाने रोजाना किया जा रहा फागिंग मशीन से धुआं

कटनी  नगर के मुख्य मार्गो के अलावा बाजार क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई को सुचारू रख नागरिकों को बेहतर सफाई की व्यवस्था मुहैया करानें के उद्धेश्य से निगम प्रशासन द्वारा दो शिफ्ट मे सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा रोजाना प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर कमियां पाए जाने पर सफाई व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक दिशा – निर्देश एवं सुझाव भी दिये जा रहे है। वहीं दूसरी ओर आगामी बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखकर नगर के विभिन्न बड़े एवं छोटे नाले – नालियों की सफाई का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जाकर सुगम पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है।इन स्थलों पर हुई सफाई सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बस स्टेंड परिसर एवं आसपास के विभिन्न स्थानों सहित बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा आश्रय स्थल, मुक्तिधाम परिसर एवं पहुंच मार्ग, मिशन चौक से कटाई घाट मुख्य मार्ग के डिवाईडर, पीर बाबा उर्स मेला स्थल, मिशन चौक, सुभाष चौक, झंडा बाजार, स्टेशन पहुंच मार्ग, सब्जी मंडी सहित दैनिक सफाई व्यवस्था के तहत दो शिफ्ट में नगर के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गों की सफाई का कार्य किया जाकर कचरे का उठाव कार्य किया गया।सुगम पानी निकासी के प्रयास जारी आगामी वर्षा ऋतु के दौरान जल भराव की स्थिति निर्मित न हो इस हेतु निगम प्रशासन द्वारा अभियान स्वरूप मशीनों एवं स्वच्छतों दूतों के माध्यम से किये जा रहे बडे़ एवं छोटे नाले – नालियों की सफाई कार्य के तहत वार्ड क्रमांक 21 स्थित गयत्री नगर के बड़े नाले, वार्ड क्रमांक 27 पांडेय आईस फैक्ट्री के सामने के नाले तथा वार्ड क्रमांक 34 स्थित मंगलनगर में रेलवे कालोनी से निर्मल धाम कालोनी तक बड़े नाले का जे.सी.बी मशीन से सफाई कार्य कराया गया। इसी प्रकार स्वच्छता दूतों द्वारा वार्ड क्रमांक 5 में प्रजापति मोहल्ला में आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्रमांक 29 की विभिन्न गलियों, कावस जी वार्ड विवेकानंद चौक में श्रीवास्तव जी के मकान के पीछे, डॉ डी शंकर के घर के सामने, कंधी साहू जी के मकान के पास सहित अन्य स्थलों, वार्ड क्रमांक 41 चमनलाल आनंद के घर के सामने सहित नगर के अन्य स्थलों के बड़े एवं छोटे नाले नालियों की सफाई का कार्य किया जाकर सुगम पानी निकासी के प्रयास किये गए।चली फागिंग मशीन नागरिकों के स्वास्थ को ध्यान मे रखते हुए मच्छर जनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु जहां एक ओर फागिंग अभियान के माध्यम से वार्डवार फागिंग कराई जार ही है वहीं दूसरी ओर प्रातःकालीन सफाई के दौरान कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। फागिंग अभियान के तहत विगत दिवस वार्ड क्रमांक 3 के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गो सहित डॉक्टर विकास गुप्ता के पीछे स्थित मोहल्ले में रासायनिक धुएं का छिड़काव कार्य किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)