*नगर विकास को नई रफ्तार: नेहरू वार्ड में 94 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भव्य भूमिपूजन व लोकार्पण श्री राम द्वार व पार्क बने सौंदर्य और सुविधा के नए प्रतीक स्थानीय नागरिकों को मिले आधुनिक बुनियादी सुविधाओं के लाभ*

कटनी । नगर के नेहरू वार्ड में सोमवार को नगर विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जब लगभग 94 लाख रुपये की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित सड़क, नाली, द्वार और उद्यान जैसे बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व  सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद श्रीमती वंदना राजकिशोर यादव, श्रीमती शकुंतला सोनी, श्रीमती संजू जीवन चौधरी, सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, नाली और सार्वजनिक स्थलों के विकास से नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, बेहतर यातायात और जीवन स्तर में सुधार मिलेगा। सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ किया जाएगा।

क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी ने कहा कि इन कार्यों से नेहरू वार्ड की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से पार्क जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

*श्री राम द्वार एवं पार्क का हुआ विधिवत लोकार्पण*

कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू वार्ड स्थित माधवनगर में श्री राम द्वार (गेट) एवं हाउसिंग बोर्ड टिनी टॉट्स स्कूल के पास नवनिर्मित पार्क का विधिवत लोकार्पण महापौर, क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थिति में डॉ. ऋषभ जैन के करकमलों द्वारा फीता काटकर कराया गया।

वार्ड में श्री राम द्वार एवं पार्क न केवल सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेंगे, बल्कि यह स्थान नागरिकों के लिए विश्राम और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र भी बनेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रीय उपयंत्री द्वारा निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई, वहीं क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त करते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक सर्व श्री विजय पांडेय,अजय जैन,टीकाराम विश्वकर्मा,गौरव सियाल,डब्बू दुग्गल,लालमन रजक,कपिल आनंद,जम्मू सेन,श्री भट्टाचार्य,श्री ग्रोवर,संजू बर्मन,पिंकी जैन,उपयंत्री संजय मिश्रा सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)