*निगमायुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण दल द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई सामग्री जब्ती एवं जुर्माने की कार्यवाही कबाड़ सामग्री की गई जब्त, नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने एवं सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण करने पर 7500 का जुर्माना* 

कटनी – नगर के मुख्य मार्गो में  अव्यवस्थित रूप से खडे वाहनों एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाकर आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मुहैया करानें के उद्धेश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है।

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि निगम प्रशासन द्वारा मंगलवार रात्रि एवं बुधवार प्रातः सर्वजनिक मार्गो में रखी कबाड़ सामग्री रखनें, नो पर्किंग जोन में अनाधिकृत रूप से वाहन खड़ा करनें सहित सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में  अतिक्रमण कर व्यवसाय करनें वालों पर समाग्री जब्ती एवं जुर्माने की कार्यवाही की जाकर नागरिकों को सुगम आवागमन मुहैया करानें के प्रयास किए गए।

*मिशन चौक में कबाड़ सामग्री जब्त*

नगारिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया करानें की कार्यवाही हेतु अतिक्रमण अमले द्वारा नगर भ्रमण के दौरान मिशन चौक स्थित मजार गली में  कबाड़ व्यवसायी बदारूद्दीन उर्फ बल्लू द्वारा कबाड़ सामग्री रखकर आवागमन बाधित कर व्यवसाय करते पाए जानें पर सामग्री जब्ती की कार्यवाही करते हुए दोबारा सार्वजनिक मार्ग में कबाड़ सामग्री रखकर व्यवसाय करते पाए जानें पर वैधानिक कार्यवाही किये जानें की हिदायत दी गई।

*नो पार्किंग जोन में खडे वाहनो पर 3500 रूपये का जुर्माना*

नगर के सुगम एवं सुव्यवस्थित आवागतन हेतु अतिक्रमण अमले एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मिशन चौक , सुभाष चौक, चांडक चौक और नगर निगम कार्यालय के सामनें नो पार्किंग जोन पर चार चका वाहनों को खड़ा कर आवागमन प्रभावित करने वालें वाहनों को क्रेन के माध्यम से स्थलों से अलग कराते हुए संबंधित वाहन मालिकों पर 3 हजार 500 रूपये के जुर्मानें की कार्यवाही प्रस्तावित की गई।

*विभिन्न मार्गो पर अभियान के दौरान 4 हजार रूपये का जुर्माना*

नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के मद्देनजर नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की बुधवार रात्रि संयुक्त कार्यवाही के दौरान सुभाष चौक, बरही नाका, बिलैया तलैया सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों के सार्वजनिक मार्गो के किनारे अस्थाई रूप से दुकान सामग्री रखकर आवागमन बाधित कर व्यवसाय करने वाले  लोगों पर  चार हजार रुपये का जुर्माना किया जाकर मार्ग को व्यवस्थित एवं सुचारू किया गया।

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर की सुचारू यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कार्यवाही का सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आपनें सार्वजनिक मार्गो को बाधित कर व्यवसाय न करनें तथा चिन्हित स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा कर नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखनें में सहयोग प्रदान करनें की अपील आमजनों से की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)