होटल दर्पण में युवती से मिलने आए बैतूल के युवक की मौत: 30 साल का था खुद, युवती थी 28 की पुलिस कर रही मामले की जांच

कटनी।। कुठला थाना अंतर्गत स्थित होटल दर्पण लॉज में युवती से मिलने आए एक युवक की लगभग 1:30 बजे संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की शिनाख्त पवन कुमार गुप्ता पिता भगवती प्रसाद गुप्ता 30 वर्ष थाना चीचौली, बाजार चौक बैतूल के रूप हुई हैं। युवक सुबह 11:00 बजे कटनी के होटल दर्पण लॉज पहुंचा, जिसके बाद कटनी जालपा वार्ड निवासी युवती नीतू पहरिया युवक से मिलने 1:00 बजे पहुंची.महिला से प्राप्त जानकारी के आधार पर लगभग आधे घंटे बाद युवक एकाएक अचेत हो गया जिसे इलाज के लिए पहले निजी चिकित्सालय ले जाया गया जिसके बाद मामला संदिग्ध होने पर उसे शासकीय जिला चिकित्सालय भेजा गया जहाँ पर परीक्षण के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गईं जिसके बाद मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। युवती से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों की पहचान डेढ़ वर्ष पूर्व सोशल मिडिया पर हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करके मिलते रहें। आज भी युवक महिला से मिलने पंहुचा था, और कल पचमढ़ी जाने वाले थे लेकिन युवक की मौत हो गईं.आशंका है कि होटल मे मिलने पहुंची महिला और युवक के बीच प्रेम संबंध रहा था. वही युवक की मौत किन परिस्थितियों मे हुई उसकी पूरी जांच पुलिस द्वारा की जा रही हैं जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)