जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं गईं संतोषजनक

कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला के मार्गदर्शन में संगठन की शहर महिला टीम द्वारा जिला चिकित्सालय के सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने चिकित्सालय के डॉक्टरों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान महिला टीम ने जिला चिकित्सालय के सीएमओ डॉ. यशवंत वर्मा से विस्तार से चर्चा कर चिकित्सालय की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण में पाया गया कि जिला चिकित्सालय के समस्त कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। मरीजों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की देखभाल, भोजन, दवाइयों की उपलब्धता एवं उपचार व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम सोनी ने टीम को चिकित्सालय में उपलब्ध आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा मशीनों की जानकारी दी। महिला टीम ने स्वयं विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
इस अवसर पर शहर महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती उमा बहरे के साथ रश्मि जैन, सीमा लहरिया, हेमलता डेंगरे, योगिता त्रिसोलिया, शुभम डेंगरे, मनीष त्रिसोलिया, रीना कुचिया, किटी गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)