लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर कटनी पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर कटनी जिले के पुलिस विभाग द्वारा बस स्टैंड में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के दौरान लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा और समानता के लिए अनगिनत पहलें कीं—विधवा-विवाह को समर्थन दिया, बालिकाओं की शिक्षा पर बल रखा और नारी गरिमा की रक्षा हेतु सशक्त संदेश प्रसारित किए। उनका आदर्श आज भी समाज को प्रेरित करता है। इसी उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के विरुद्ध जनजागृति फैलाना और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया ।
जनजागरूकता कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की, कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए, जिनमेंमहिला हेल्पलाइन: 1090
साइबर हेल्पलाइन: 1930
पुलिस आपातकालीन सेवा 100 बाल सहायता हेल्पलाइन 1098महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर यह संदेश दिया गया कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचक मदद ले सकती हैं, और कटनी पुलिस उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)