कटनी। कैमोर के भाजपा नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अकरम खान के अमरैया पार स्थित मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एक दिन पहले ही अकरम के स्वजनों को घर खाली करने की जानकारी दी गई थी। 11 बजे तहसीलदार के साथ डीएसपी विजयराघवगढ़, कैमोर थाना प्रभारी, विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित कैमोर नगर परिषद सीएमओ अमले के साथ अकरम के घर पहुंचे। आसपास के थानों और पुलिस लाइन से भी बल बुलाया गया। जमीदोज हुआ आरोपी का घर
परिजनों को बाहर निकल जाने की समझाइश देने के बाद कार्रवाई प्रारंभ की गई। तीन जेसीबी की मदद से अवैध तरीके से बने अकरम के घर को जमीदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई। सुरक्षा को लेकर नगर में बल तैनात किया गया है।
जमीदोज हुआ नीलू रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का घर

