कटनी। भारतीय रेडक्रास सोसायटी, कटनी के जिला सचिव अभिनंदन शर्मा एवं सेवा भारती कटनी के जिलाध्यक्ष रवि नायक (पूर्व जज) द्वारा संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि दिनांक 26/12/2025 को दोपहर 12.00 बजे से धन धन श्री गुरु गोविन्द सिंह जी का प्रकाश वर्ष एवं वीर बाल दिवस पर गुरुओं की शहादत के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी, कटनी एवं सेवा भारती कटनी के संयुक्त तत्वाधान में श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा साहिब, बरही रोड कटनी में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कटनी के जिला संघ चालक डा.अमित साहू जी द्वारा किया गया। तत्पश्चात् डा0अमित साहू जी द्वारा स्वयं रक्तदान किया गया उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख ओम प्रकाश सोनी द्वारा भी रक्तदान किया गया। इस अवसर पर कटनी नगर के 25 रक्त दान दाताओं ने बाल दिवस के अवसर बरही रोड गुरुद्वारा में पहुंचकर रक्तदान किया जाकर आमजन को जीवनरक्षा करने हेतु रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में जसपालसिंह खालसा, सिद्धार्थ जायसवाल, पवन तिवारी, गौरव मनोचा, नीरज गुप्ता, रंजीत सिंह, अभिनंदन सरावगी, अमित जैन, स्वेता सिंघई, पीयूष वर्मा, दशमुख तिवारी, बलजीत सिंह, साहिल रमानी, निखिल असरानी,शिवकुमार यादव, संदीप गर्ग,मनीष भागचंदानी, मंदीप सिंह, जितेन्द्र सिंह मंगल, मनोज चैलानी, मनीष त्रिसोलिया आदि ने रक्त दान किया। रक्तदान शिविर की व्यवस्था में रोड श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बरही रोड कटनी, सिविल सर्जन डा0यशवंत वर्मा, किशोर ओचानी कटनी नगर संघ चालक, तेजपाल सिंह भाटिया, सोनू खुराना, हरप्रीत ग्रोवर, श्री सुशील शर्मा, डा0अशोक चैदहा, पंकज आरख, रमेश खण्डेलवाल, अग्रज लहरिया, निखिल शर्मा, आशीष झामनानी,जय स्वामी,वैभव सोनी,अज्जू पटेल, विवके गुप्ता, मयंक त्रिसोलिया,कृष्णा सेठिया, अनुराग सोनी, नितेश कुचिया, सृजन चैदहा,पूजा अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल आयुष कुदरहा,अंकित जैन, पंकज सरावगी के साथ-साथ की सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन कटनी जिले के डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप मिश्रा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन सेवा भारती के जिला सचिव पुनीत नगरिया द्वारा किया गया।
भारतीय रेडक्रास सोसावटी एवं सेवा भारती द्वारा श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में रक्तदान शिविर संपन्न

