कटनी।राष्ट्रीय पुस्तक मेले में साहित्य महोत्सव कार्यक्रम में
मीरा-मुक्तामणि मुक्तक काव्य संग्रह का लोकार्पण हिंदी साहित्य महोत्सव के गरिमामय मंच पर हुआ ।
कार्यक्रम की मुख्यातिथि डॉ नुसरत मेहंदी डायरेक्टर उर्दू साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन सम्माननीय मंचासीन विशिष्ट अतिथि डॉ विकास दवे निर्देशक साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन भोपाल, कृपा शंकर जी सह संयोजक राष्ट्रीय पुस्तक मेला राकेश अग्रवाल संरक्षक भारत विकास परिषद *मुख्य वक्ता* सम्माननीय कैलाश चंद्र भाई साहब
क्षेत्र प्रचारक प्रमुख ,मध्य क्षेत्र , के कर कमलों द्वारा किया गया डॉ पारस जैन डायरेक्टर कटनी डिग्री कॉलेज ने पुस्तक की समीक्षा कर सभी को पुस्तक की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की
।मीरा मुक्ता-मणि मुक्तक संग्रह 350से अधिक विभिन्न विषयों प्रकृति ,प्रेम ,परिवार , हमारे रीति रिवाज ,परंपराएं , धर्म त्यौहार सामाजिक विघटन , पर लिखे गए सुंदर मुक्तकों की मणि माला है ।
पुस्तक लोकार्पण के पश्चात मुख्यातिथि डॉ नुसरत मेहंदी जी ने शाल पहना कर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया ।
इस शुभावसर पर,सुदर्शना परिवार के सभी संरक्षक सदस्य हीरामणि बरसैंया, अलका सरावगी ,मंजुला दिखित , मीना खंडेलवाल ,वंदना गेलानी,सुशीला शर्मा , अनीता वैश्य ,अनीता सिंजारिया , रंजना गर्ग रश्मि कनकने ,सुनीता कनकने अलका अग्रवाल , प्रीति सेन आशु सुहाने ,गीता पाठक,पदाधिकारी गण,हिंदी लेखिका संघ ,ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ ऊषा राकेश कुमार पाण्डेय , उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मी द्विवेदी ,एवं संस्कार भारती के अध्यक्ष अशोक तिवारी , महामंत्री राजेश बरसैंया एवं सभी पदाधिकारी पुस्तक मेला आयोजक समिति कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीतू कनकने ,अमित कनकने एवं नगर के गणमान्य सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही ।
*सुश्री मीरा भार्गव सुदर्शना की तीसरी पुस्तक मीरा-मुक्तामणि का लोकार्पण एवं सम्मान*

