*चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ जैन समाज का सिद्धचक्र महामण्डल विधान*

कटनी। कैलवारा झुरही स्थित चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र में संत शिरोमणी आचार्य गुरूवर विद्यासागर महाराज के अज्ञानुवर्ती परम शिष्य मुनि पुंगव निर्यापक श्रवण सुधासागर महाराज एवं पदम सागर महाराज के आशीर्वाद से सिद्धचक्र महामण्डल विधान का कार्यक्रम बड़े हर्ष उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जबलपुर से पधारे बालब्रम्हचारी विनोद भैया एवं राकेश भैया के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चान एवं श्रद्धाभक्ति के साथ विश्वशांति महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहणकर्ता श्रीमंत सेठ उत्तमचंद प्रभा जैन, अनुराग जैन, अनुज जैन, महायज्ञ नायक धन्नालाल अंगूरी जैन, इंदौर विधानकर्ता देवकुमार ममता रानी, मैना सुंदरी, राकेश जैन, मनीषा जैन बरया, बंगलौर सौधर्म इन्द्र विवेक कुमार नेहा जैन, कुवेर अतुल जैन प्रीति जैन-इंदौर के साथ 151 इन्द्र इन्द्राणियों ने शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। चेतनोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के महामंत्री प्रमोद जैन कक्का ने बतलाया कि यह विधान विश्वशांति और आत्म कल्याण की भावना के साथ आयोजित किया जाता है, इसलिए समाज जन इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पुण्य लाभ लेते है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)