श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल ने भव्य नववर्ष कार्यक्रम का किया आयोजन

कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा 7 जनवरी 2026 को संत नगर स्थित स्काईलाइट होटल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सौम्या रांधेलिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ मंडल अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता एवं मंत्रिमंडल सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण इसकी अनूठी एवं रचनात्मक थीम रही, जिसमें महिला सदस्यों ने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी, हेमा मालिनी, रेखा, करिश्मा कपूर सहित अन्य चर्चित किरदारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान हाउसी गेम का आयोजन किया गया, वहीं केक कटिंग कर हर्षोल्लास के साथ नववर्ष का स्वागत किया गया। इसी अवसर पर अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता द्वारा महिला शक्ति मंडल के मंत्रिमंडल का नया गठन भी किया गया। अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समाज को संदेश देते हुए कहा कि अंग्रेजी नववर्ष का उत्सव तो हम मना रहे हैं, किंतु हमारा वास्तविक हिंदू नववर्ष चैत मास से प्रारंभ होता है, जिसे हम दीप प्रज्वलन कर सनातन परंपराओं के अनुसार मनाएंगे।
कार्यक्रम में लता गुप्ता, रोशनी गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुशील गुप्ता, ममता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, उषा गुप्ता, आरती गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, सरला गुप्ता, रूपा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, राखी गुप्ता, रीना गुप्ता, सरिका गुप्ता, राधा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता (द्वितीय), रोशनी गुप्ता (द्वितीय), सोनम गुप्ता एवं मंजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सौहार्द, सांस्कृतिक एकता एवं सामाजिक चेतना के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)