*सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मुहैया कराने की दिशा में अतिक्रमण दस्ते की बड़ी कार्यवाही बिलहरी मोड़ ब्लैक स्पॉट से हटाए गए 6 अवैध स्थाई अतिक्रमण*

कटनी। नागरिकों को सुगम, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी के अतिक्रमण दस्ते द्वारा शनिवार प्रातः बिलहरी मोड़ स्थित ब्लैक स्पॉट पॉइंट पर मुख्य सड़क के किनारे स्थित 6 स्थाई अवैध अतिक्रमण को हटाने बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस एवं यातायात विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
निगम प्रशासन उक्त अतिक्रमण के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर पूर्व में संबंधित दुकानदारों को दी गई समझाइश के बावजूद शनिवार निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण पाए जाने पर दस्ते द्वारा दुकानदारों को सूचित किया गया तथा पर्याप्त समय दिया जाकर कार्रवाई करते हुए स्थल पर अनधिकृत रूप से रखे टपरे एवं अन्य अवैध संरचनाओं को हटवाते हुए मार्ग को पूरी तरह से मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से उक्त क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू हुई तथा आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें और नगर को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें।

उल्लेखनीय है कि नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अतिक्रमण विभाग को रोजाना अभियान चलाकर सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए है।जिसके अनुपालन में निगम की अतिक्रमण टीम द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर दुकान के आगे फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, हाथ ठेला चालक, नो पार्किंग के वाहन खड़ा करने सहित आवागमन को बाधित करने वाले अन्य जनों को सख्त हिदायत देते हुए निरंतर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)