*बिलहरी पुलिस द्वारा बलात्कार के फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार*

कटनी।महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के संबंध में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना कुठला के अपराध क्रमांक 10/26, धारा 64(1), 296, 115(2), 351(2), 351(3) बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी गोलू उर्फ रामकृष्ण चौधरी, पिता विनोद चौधरी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बड़गांव, थाना कुठला के पन्ना जिले में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय द्वारा टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय,
सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, आरक्षक संतोष प्रजापति, भरत विश्वकर्मा, आर. लव उपाध्याय, दिल्केश्वर सिंह एवं विकास सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)