*पुलिस अधीक्षक ने डीआरपी पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण*

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  द्वारा डीआरपी पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया गया। रक्षित केंद्र पहुंचकर पुलिस अधीक्षक द्वारा रोजनामचा, स्टोर,शस्त्रागार, MT शाखा, ब्राउनिंगशाखा, डॉग कैनल, का निरीक्षण किया गया। शस्त्र संचालन शस्त्र रखरखाव, स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, ब्राउनिंग विधि, वाहनों के मेंटेनेंस संबंधी विषयों पर बारीकी से निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के निर्देश रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत को दिए गए। पुलिस कप्तान द्वारा डॉग स्क्वाड का भी निरीक्षण किया गया। डॉग स्क्वाड को सर्चिंग टास्क देकर उनकी दक्षता का परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्षित केंद्र के सभी शासकीय सेवक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)