नर्मदा जयंती पर गायत्री नगर में भक्ति और श्रद्धा का सागर उमड़ा माँ रेवा जगत जननी परिवार द्वारा विराजमान की गई भव्य व आकर्षक प्रतिमा, विशाल आयोजन का हुआ शुभारंभ

कटनी।। नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर माँ रेवा जगत जननी परिवार, गायत्री नगर कटनी द्वारा माँ नर्मदा की भव्य, दिव्य एवं आकर्षक प्रतिमा का विधिवत विराजन कर विशाल धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूरा क्षेत्र माँ नर्मदा के जयघोष और भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। माँ नर्मदा की सुसज्जित प्रतिमा को भव्य पंडाल में विराजमान किया गया, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक सजावट, पुष्पमालाएं एवं रोशनी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने माँ नर्मदा से सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।
माँ रेवा जगत जननी परिवार के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम एवं प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)