समाजसेवा की मिसाल बनीं साध्वी निगम, गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में हुआ सम्मान

कटनी। राष्ट्र का 77वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर झिंझरी स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष समाजसेवी साध्वी निगम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।,मुख्य समारोह के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 67 शासकीय कर्मचारियों एवं 5 समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाज के प्रति गहरी संवेदना, निरंतर सेवा और निस्वार्थ कड़ी मेहनत के लिए साध्वी निगम को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर गौरवान्वित किया गया।
सम्मान समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा साध्वी निगम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत योगदान की पहचान है, बल्कि उन सभी समाजसेवियों के लिए प्रेरणा है जो बिना किसी स्वार्थ के जनसेवा में जुटे हुए हैं। साध्वी निगम वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहकर जरूरतमंदों, असहायों एवं समाज के कमजोर वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनकी सेवा भावना, संवेदनशील दृष्टिकोण और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया। इस गरिमामय अवसर पर साध्वी जन कल्याण समिति के सदस्य, परिजन एवं इष्ट मित्रों की उपस्थिति ने समारोह को और भी भावपूर्ण बना दिया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात समाजसेवी साध्वी निगम ने मुड़वारा विधायक संदीप श्री प्रसाद जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस जैन एवं कलेक्टर कार्यालय के स्टेनो हरप्रीत ग्रोवर सहित सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर समाजसेवियों का सम्मान यह संदेश देता है कि राष्ट्र निर्माण में प्रशासन के साथ-साथ समाज के प्रति समर्पित व्यक्तियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। साध्वी निगम का यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)