*महिला कांग्रेस ने चलाया ‘मनरेगा बचाओ संग्राम ग्राम पंचायतों में महिलाओं के साथ चौपाल आयोजित*

कटनी/ युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महिला कांग्रेस की नेत्री सौम्या राँधेलिया के नेतृत्व में कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कन्हवारा एवं पौंडी ग्राम पंचायतों में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं से अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया।
सौम्या राँधेलिया ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने के उद्देश्य से कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई मनरेगा योजना को कमजोर करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद लगातार योजनाओं के नाम बदलने का काम कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया के निर्देश पर पूरे प्रदेश में मनरेगा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। सौम्या ने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है, जिसे बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
चौपाल के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं और अभियान के प्रति समर्थन जताया। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जुड़ रही हैं।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस नेत्री मिनाक्षी वलवी, रश्मि अग्रवाल, नीरा सोनी, मनीषा सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पाण्डेय, अजय खटीक, सूर्यकांत कुशवाहा, कमल सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)