लग्ज़री गाड़ियों में चल रहा शराब का काला कारोबार पुलिस की बड़ी कार्रवाई से बेनकाब हुआ तस्करी का नया खेल

कटनी।। जिले में अवैध शराब तस्करी अब सामान्य साधनों तक सीमित नहीं रही, बल्कि लग्ज़री गाड़ियों को ढाल बनाकर तस्कर कानून को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन विशेष नशा मुक्ति अभियान के तहत झिंझरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई कर इस गोरखधंधे की परतें खोल दी हैं। पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि स्विफ्ट डिज़ायर जैसी लग्ज़री कार क्रमांक MP21CB2116 में भरकर भारी मात्रा में अवैध शराब कटनी लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एनएच-30 पर वाहन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देखते ही तस्करों ने तेज रफ्तार में कार भगाई और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन शराब से भरी कार छोड़कर भागना उनकी सबसे बड़ी भूल साबित हुई।
कार के भीतर मिला शराब का जखीरा
पुलिस ने मौके पर कार की तलाशी ली तो अंदर से
24 पेटी देशी मदिरा,1200 पाव 216 बल्क लीटर
अनुमानित कीमत 1.44 लाख,कार की कीमत 7 लाख
कुल मिलाकर 8.44 लाख का मशरूका जब्त किया गया। विवेचना के दौरान अंकुश राठौर 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके अन्य साथी अब भी फरार हैं। पुलिस को आशंका है कि यह कोई छोटा मामला नहीं, बल्कि संगठित शराब तस्करी नेटवर्क है, जो महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल कर आसानी से चेकिंग से बचने की कोशिश करता है। यह कार्रवाई एक बड़ा संकेत है कि हाईवे और बायपास को तस्करी के कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है
तस्करी का नेटवर्क सुनियोजित और पेशेवर होता जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)