*ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, ₹6.83 लाख का मशरूका बरामद*

कटनी। रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना कटनी को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये के सोने के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दबिश देकर आरोपी राज भूमिया उर्फ मंजा (20 वर्ष), निवासी कैलवारा फाटक, थाना कोतवाली (कटनी) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रेल यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने की बात स्वीकार की।लाखों का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 6 लाख 83 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है, जिसमें शामिल हैं:सोने के जेवरात*: फरियादिया बी. मंजू की चोरी गई 3 तौला सोने की चेन (कीमत लगभग 4 लाख रुपये)।
*मोबाइल फोन*: विभिन्न कंपनियों के कुल 12 स्मार्टफोन (फरियादी अखिलेश सोंधिया, योगेन्द्र सिंह व अन्य यात्रियों के)।सुलझाई गई चोरी की वारदातें इस गिरफ्तारी से जीआरपी कटनी में दर्ज कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा हुआ है  अपराध क्रमांक 72/26: धारा 305(सी), 304(2) बीएनएस (सोने की चेन चोरी)।* अपराध क्रमांक 552/25: मोबाइल चोरी मामला।* अपराध क्रमांक 103/26: यात्री योगेन्द्र सिंह के मोबाइल की चोरी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)