एक जुट हो राष्ट्र निर्माण में दे सहभागिता- श्याम टेलर प्रियदर्शनी बस स्टैंड में अभूतपूर्व स्वागत

कटनी/ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर कल दोपहर कटनी पहुँचे, जहाँ उनका कलेक्ट्रेट ,माधव नगर गेट बरगवां,कटाये घाट मोड मिशन चौक, आजाद चौक नदी पार, चांडक चौक,सहित प्रियदर्शिनी बस स्टैंड में स्थित विजय मेमोरियल परिसर में बनाये गए भव्य मंच पर वेदमंत्रों के साथ प्रिय नेता का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। यहाँ बड़ी क्रेन के द्वारा फूलों से जड़ित गजरे की माला पहना कर शुभप्रकाश- कुशलप्रकाश मिश्र ने स्वागत करते हुए श्री टेलर को 51 किलो बजनी गदा औऱ श्री टेलर की पेंटिंग तस्वीर भेंट की। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे युवाओ ने जेसीवी से पुष्पों की वर्षा औऱ जोरदार आतिशबाजी के साथ जोरदार अगमानी की। यहाँ हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए श्री टेलर ने कहा “आज युवाओं का दौर हैं, हमें एक जुट होकर मोदी जी के संकल्प को साकार करना है” औऱ आधुनिक भारत के निर्माण में युवाओ को एक जुट रहना होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)