प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम: भाजपा नेता पीताम्बर टोपनानी की होनहार बेटी डॉ. स्वाति टोपनानी ने MDS में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर बढ़ाया कटनी का गौरव, मंत्री- सांसद ने सराहा

कटनी। लगन और मेहनत के बल पर वह मुकाम हासिल किया जा सकता है जिससे न सिर्फ आपके परिवार वरन शहर को भी गर्व होता है। ऐसा ही गौरव शहर की बेटी स्वाति ने दिया है। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी की सुपुत्री डॉ. स्वाति टोपनानी ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा के दम पर एमडीएस MDS की डिग्री हासिल करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार, समाज और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया डॉ. स्वाति ने इंदौर स्थित कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस, राउ से एमडीएस की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपने विभाग कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडोंटिक्स में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया, साथ ही एमपीएमएसयू विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में भी प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।
उनकी इस सफलता पर जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक जनों ने हर्ष व्यक्त किया। केबिनेट मंत्री तथा सांसद ने किया सम्मानित गत दिनों सांसद वीडी शर्मा एवं भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने उनके निवास पहुंचकर सम्मान किया, वहीं इंदौर में आयोजित एक भव्य समारोह में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वाति को मेडल तथा डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया। सांसद श्री शर्मा ने स्वाति को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम सभी गर्व है इसी तरह वह कटनी का देश प्रदेश में मान बढ़ाएं। इससे पूर्व डॉ. स्वाति ने जबलपुर स्थित हितकारिणी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से बीडीएस की डिग्री प्राप्त की थी। अपनी उपलब्धि का श्रेय देते हुए उन्होंने सर्वप्रथम ईश्वर का आभार व्यक्त किया तथा माता-पिता, भाई, गुरुजनों, मित्रों और रिश्तेदारों के मार्गदर्शन एवं सहयोग को अपनी सफलता का आधार बताया।

डॉ. स्वाति टोपनानी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और समाज में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे जिले में गौरव और प्रेरणा की भावना देखने को मिल रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)