माधवनगर स्थित डोमिनाज पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला महिला इकाई एवं फूड विभाग की दबिश, पनीर-चीज-मायोनेज सहित कई खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त

कटनी। माधवनगर क्षेत्र स्थित डोमिनाज (Dominas) रेस्टोरेंट/फूड पॉइंट को लेकर खाद्य गुणवत्ता संबंधी शिकायत अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला महिला इकाई के पास की गई पूरी टीम रेस्टोरेंट पहुंची और निरीक्षण किया खाद्य पदार्थ पर शुद्धता नही पाई फुल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश साहू जी को फोन किया गया और सामने आने के बाद फूड विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अमन आशु सुहाने द्वारा फूड इंस्पेक्टर ओमप्रकाश साहू को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद फूड इंस्पेक्टर ओमप्रकाश साहू मौके पर पहुंचे और नियमानुसार जांच करते हुए खाद्य सामग्री के सैंपल कलेक्ट किए। कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा चीज पनीर, मियाउनेज (Mayonnaise), लिक्विड सामग्री, पिज्जा-बर्गर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। सैंपल को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की गई है। इस दौरान मौके पर जिलाध्यक्ष प्रीति सेन, सचिव स्वेता अग्रवाल, जिला वाइस प्रेसिडेंट आशा सुहाने, सुनिता कनकने नीता बिचपुरिया सिटी अध्यक्ष सपना सेन, लीगल एडवाइजर सभ्या दुबे सहित नीति वर्मा एवं देवांश वर्मा अमन सुहाने भी मौजूद रहे।फूड विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद यदि खाद्य पदार्थों में मिलावट या मानक से कम गुणवत्ता पाई जाती है, तो संबंधित प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)