कैमोर में पूर्व मंत्री सत्येन्द्र पाठक के नाम पर बस स्टैंड का हुआ लोकार्पण पिछले ढाई वर्षों में कैमोर नगर का कायाकल्प हुआ  संजय पाठक 2.5 करोड़ से कैमोर वासियों को सुव्यवस्थित बस स्टैंड, फायर स्टेशन की मिली सौगात

कैमोर । कल शाम कैमोर में नगर परिषद कैमोर द्वारा 2 .5 करोड़ की लागत से पूर्व मंत्री सत्येन्द्र पाठक के नाम से निर्मित सुव्यवस्थित पं.सत्येन्द्र पाठक बस स्टैंड एवं फायर स्टेशन बिल्डिंग का विधायक संजय पाठक नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित पार्षद गणों की उपस्थिति में रिबन काट कर लोकार्पण किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट ने पिछले ढाई वर्षों में कैमोर नगर क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों सहित जनहित के कार्यों को विस्तार से बताया । अपने संबोधन में क्षेत्रिय विधायक संजय पाठक ने कहा कि एक जमाना था कि कैमोर में दो प्लांटों की के होने वाले कार्यों वजह से कैमोर धूल डस्ट के नाम से जाना जाता था पर पिछले ढाई वर्षों में अध्यक्ष के रूप में मनीषा शर्मा जी एवं परिषद के द्वारा कराए गए ऐतिहासिक कार्य से सौगातों से कैमोर नगर में स्वच्छता दिखाई देती हैं और नगर का कायाकल्प हुआ हैं इसका श्रेय पूरी तरह से सभी 15 पार्षदों की टीम को देता हूं । ढाई वर्षों में अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट और उनकी टीम ने पार्क, वॉटर फाउंटेन,100 फिट का तिरंगा झंडा, बारात घर सहित सभी वार्डो में सड़कों का निर्माण जैसे लगभग सभी ऐसे काम कराए है जो नगर विकास के लिए जरूरी हैं । मेरे पूज्य बाबूजी क्षेत्र के पूर्व प्रधान सत्येन्द्र पाठक जी का कैमोर विकास के सपने में व्यवस्थित बस स्टैंड का निर्माण था आज अध्यक्ष एवं परिषद ने कैमोर की जनता के हित में यह सपना पूरा किया इसके लिए मैं पूरी टीम को बधाई शुभकामनाएं देता हूं। आज दोनों नगर परिषदों की अध्यक्ष अपना ढाई वर्षों का कार्यकाल पूरा कर लिया है दोनों अध्यक्षों मनीषा शर्मा, वसुधा मिश्रा ने बिना किसी आरोप के विकास लाने वाला अपना ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा किया है इसके लिए मैं दोनों को बधाई देता हूं, अब दोनों जगह नए अध्यक्ष बनेंगे।
कैमोर में आयोजित लोकार्पण समारोह में कैमोर में नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा,उपाध्यक्ष संतोष केवट,भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी,उपाध्यक्ष शांति यादव, वसुधा मिश्रा, पीयूष अग्रवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह, अजय पप्पू शर्मा,मंडल अध्यक्षगण भवानी राजा मिश्रा,श्रीराम सोनी, विवेक सिंह, प्रमोद सोनी,जगदीश गुप्ता, सुरेश परौहा,पलक गौवर, सुभाष गौवर, ब्रह्ममूर्ति तिवारी, नवाब खान, मुस्सी गुप्ता , सुभाष राज, गुरूदीप बेदी, प्रीतेश पाण्डे, महेन्द्र सोनी , सुनीता दाहिया, मुल्लन पाठक सहित पार्षदगण एसीसी एवं एवरेस्ट इंड्रस्टीज के प्लांट हैड , नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों, सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध नागरिक तथा देवतुल्य जनसामान्य की उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)