कटनी भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSMEs) के लिए किए गए प्रावधानों पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा (पीथमपुर) एवं महामंत्री अरुण सोनी (कटनी) ने स्वागत व्यक्त किया है। संगठन ने कहा कि ‘मल्टी-स्टोरी क्लस्टर’ और 5 नए आईटी पार्क की घोषणा उनकी प्रमुख मांगों की पूर्ति है।
बजट में औद्योगिक विकास के अंतर्गत 1,028 इकाइयों को 6,125 एकड़ भूमि आवंटन तथा लगभग ₹9 लाख करोड़ के निवेश का धरातल पर आना प्रदेश में निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। भूमि की कमी को देखते हुए बहुमंजिला औद्योगिक परिसरों की स्थापना सूक्ष्म इकाइयों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
प्रदेश में 19,300 एकड़ में औद्योगिक पार्कों का विकास, एमएसएमई इकोसिस्टम हेतु ₹750 करोड़ से अधिक का प्रावधान, सड़कों के लिए ₹21,630 करोड़ तथा श्रम विभाग के लिए ₹1,335 करोड़ का आवंटन औद्योगिक अधोसंरचना और कुशल कार्यबल को सुदृढ़ करेगा।
संगठन ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट मध्य प्रदेश को ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के लक्ष्य की दिशा में अग्रणी बनाएगा।
लघु उद्योग भारती, मध्यप्रदेश

