*निगम का अतिक्रमण अमला सक्रिय, बजरंग कॉलोनी में अवैध कॉलोनी की हटाई गई संरचना स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण सहित बिना सक्षम अनुमति के अनाधिकृत निर्माण कार्यो में रोजाना की जा रही कार्यवाही*

कटनी- नगर निगम कटनी के अतिक्रमण विभाग द्वारा शहर की सुचारू आवागमन व्यवस्था हेतु अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही के साथ ही अवैध निर्माण एवं बिना सक्षम अनुमति निर्माण कार्यो के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपनगरीय क्षेत्र के शिवाजी वार्ड स्थित बजरंग कॉलोनी क्षेत्र में बिना सक्षम अनुमति की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण दल ने स्थल से निर्मित संरचनाओं को हटानें की कार्यवाही की।
निगम के क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी.बघेल एवं अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि बजरंग कालोनी में अवैध प्लाटिंग की सूचना मिलने पर निगम की कॉलोनी सेल एवं अतिक्रमण टीम के संयुक्त निरीक्षण के दौरान किसी अमित साहू नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी विधिसम्मत स्वीकृतियाँ प्राप्त किये निर्धारित नियमों के विपरीत कालोनी का निर्माण कराया जाना पाया गया। जिस पर संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना अनुमति निर्मित की गई संरचना लगभग 150 मीटर रोड को जेसीबी मशीन से अलग करने की कार्यवाही की गई। क्षेत्रीय उपयंत्री जे.पी.ंिसह बघेल ने बताया कि उक्त स्थल पर पूर्व मंे शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित को नोटिस जारी करते हुए निगम कार्यालय से सक्षम अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही नियमानुसार निर्माण कार्य करने हेतु निर्देशित करने के बाद भी संबंधित द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर यह कार्यवाही प्रस्तावित की जाकर विधि अनुरूप कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध कॉलोनियों एवं नियम विरुद्ध निर्माण कार्यों पर सख्ती जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के निर्माण अथवा भू-विकास कार्य से पूर्व आवश्यक अनुमतियाँ अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)