*शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष प्रशिक्षण शिविर का चतुर्थ दिवस*

कटनी- शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का चतुर्थ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।दिन की शुरुआत नित्य क्रिया के पश्चात योगाभ्यास से हुई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद, छात्राओं को प्रभात फेरी के लिए ले जाया गया, जहां उन्होंने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परियोजना कार्य के अंतर्गत, मझगवां स्थित मंदिर परिसर के आसपास की साफ-सफाई स्वयंसेवकों द्वारा की गई। स्वच्छता अभियान के पश्चात, स्वयंसेवकों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और नशा मुक्ति अभियान पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को जागरूक किया।

बौद्धिक परिचर्चा के दौरान, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठन के डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह और श्री सुब्रत बाझल जैन जी ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बाल संरक्षण, व्यक्तित्व विकास, और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर चर्चा की। श्री सुब्रत जैन जी ने छात्राओं को उनके व्यक्तित्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें मातृशक्ति के रूप में स्वीकार करने और समाज में स्त्रियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
सरदार वल्लभभाई पटेल जी के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला व उनको दी गई उपाधि लोह पुरुष के बारे में जानकारी दी
डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह जी ने बाल संरक्षण और बाल अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की और सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन चरित्र पर चर्चा करते हुए उनकी 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को कार्यक्रमों में हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।

मानव जीवन विकास समिति सचिव श्री निर्भय सिंह जी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और उनके भविष्य की मंगल कामना प्रेषित की।
उपस्थित समस्त अतिथियों केकर कमल से दैनिक न्यूज़ पेपर सुपरफास्ट मझगवां एक्सप्रेस का विमोचन किया गया
इस अवसर पर महाविद्यालय से श्री विनीत सोनी और श्रीमती देववती चक्रवर्ती की उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. संजय कांत भारद्वाज, और श्रीमती रिचा दुबे ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)