बहोरीबंद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह आज बहोरीबंद क्षेत्र के दौरे पर रहे।

कटनी।बहोरीबंद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह आज बहोरीबंद क्षेत्र के दौरे पर रहे। दौरे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह विकासखण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया(बाकल )पहुंचे।जहां उन्होंने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण स्थल का अवलोकन कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी भव्य प्रतिमा का अनावरण संभवतः 20 मार्च को निर्धारित किया गया है। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा सहित भोपाल दिल्ली से दिग्ग्ज नेता शामिल हो सकते हैं।फिलहाल कार्यकम में भव्यता प्रदान करने बृहद रूप में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय गर्ग,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सैनी, डॉ गंगा राम पटेल,राममिलन दुबे,सरपंच पिल्लू पटेल, युवा कांग्रेस नेता
नीरज पटेल, ब्लाक सेवादल अध्यक्ष राजेश तिवारी,पूर्णेन्द् पटेल, संजय पटेल,आजाद पटेल,बिल्लू पटेल, रामनारायण पटेल, नारायण पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरिया (बाकल) में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी भव्य प्रतिमा स्थापित करने हेतु वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने अपने मद से 8 लाख रुपए की राशि प्रदान की थी। जिसके बाद यहां पर वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा स्थापित करने का कार्य ग्राम पंचायत द्वारा किया गया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)