*बार-बार की समस्या का स्थायी समाधान- निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने दिए नई एच डी पी पी मेन पाइप लाइन बिछानें के निर्देश*

कटनी, नगरपालिक निगम कटनी सीमांतर्गत सी एल पी स्कूल एवं डॉक्टर महाजन के निवास के समीप स्थित नलकूपों की पुरानी ए सी प्रेशर मेन पाइप लाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने से पाठक वार्ड, रामनिवास सिंह वार्ड, फॉरेस्ट वार्ड, कवासजी वार्ड तथा वंशस्वरूप वार्ड की पेयजल आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने स्थल निरीक्षण कर शीघ्र पुरानी पाइप लाइन के स्थान पर नई एच.डी.पी.पी पाइप लाइन डाले जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान निगम अध्यक्ष श्री पाठक नें जल प्रदाय विभाग के महेन्द्र उपाध्याय एवं क्षेत्रीय नागरिकों के साथ पाइप लाइन की वस्तुस्थिति का बारीकी से जायजा लिया तथा नाली के भीतर से गुजर रही जर्जर पाईप लाइनों को भी बदलने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में लीकेज, प्रदूषण एवं बार-बार मरम्मत की समस्या से स्थायी समाधान मिल सके।

इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि शुद्ध पेयजल प्रत्येक नागरिक का अधिकार है,किसी भी वार्ड में जल आपूर्ति बाधित होना हमारे लिए चिंता का विषय है। पुरानी एसी पाइप लाइन के कारण जो समस्या उत्पन्न हो रही है, उसका स्थायी समाधान अब एचडीपीपी पाइप लाइन के माध्यम से किया जाएगा। कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराया जाए, ताकि नागरिकों को निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना हमारा कर्तव्य है और आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। वार्डों में भ्रमण कर श्री पाठक नें स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान जल प्रदाय विभाग के श्री महेंद्र उपाध्याय, श्री अरुण पांडे, श्री सानू तिवारी, श्री हेमंत चक्रवर्ती सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)