*राजस्व वसूली में शिथिलता पर निगमायुक्त की सख्ती: दो कर्मियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*

कटनी। नगर निगम कटनी में राजस्व वसूली कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए जाने के बावजूद वसूली कार्य में निरंतर उदासीनता पाए जाने पर राजस्व शाखा के दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

*इन्हें जारी हुआ कारण बताओ नोटिस*

निगमायुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 19 एवं 20 के सहायक राजस्व निरीक्षक तथा वार्ड क्रमांक 3 के वसूलीकर्ता को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है। ज्ञातव्य हो कि वसूली कार्य में लापरवाही बरतने पर निगमायुक्त द्वारा विगत सप्ताह भी 6 कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

*तीन दिवस में देना होगा जवाब*

जारी नोटिस में संबंधित कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

*वसूली कार्य की प्रतिदिन समीक्षा*

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त द्वारा राजस्व वसूली कार्य की प्रतिदिन की समीक्षा की जा रही है तथा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।निगमायुक्त ने वसूली दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य पूर्ति में बाधा बनने वाली किसी भी स्थिति पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)