शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

कटनी शासकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन हुआ। विषय था “महिला सशक्तिकरण: आयाम, मुद्दे और प्राथमिकताएं”। यह दो दिवसीय संगोष्ठी 27 एवं 28 फरवरी 2026 को आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के विविध पहलुओं, मौजूदा चुनौतियों तथा भविष्य की प्राथमिकताओं पर गहन चिंतन-मनन एवं विचार-विमर्श करना था।
द्वितीय दिवस 28 फरवरी को कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें डॉ. ए.के. सिंह (सीईएसडी, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, सोलन, हिमाचल प्रदेश), डॉ. सनत कुमार शर्मा (साउथ बिहार सेंट्रल विश्वविद्यालय, गया), डॉ. नुपुर निखिल देशकर (सहायक प्राध्यापक, मानकॅुवर बाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर), डॉ. उमा निगम, डॉ. माधुरी गर्ग (प्राध्यापक, हिंदी, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी), डॉ. रितिका साहनी आहुजा (कटनी कला, वाणिज्य एवं विधि महाविद्यालय), डॉ. पारस जैन (डायरेक्टर, सिलकोबाइट कटनी डिग्री कॉलेज), डॉ. संध्या खरे (प्राचार्य, नालंदा बी.एड. कॉलेज), सुश्री वनश्री कुर्वेती (सहायक संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग, कटनी), सुश्री अंकिता तिवारी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) आदि प्रमुख थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं संगोष्ठी संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से विषय विशेषज्ञ, विद्वान, प्राध्यापक तथा शोध छात्र-छात्राएँ सक्रिय रूप से शामिल हुए। कटनी जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण से जुड़े सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, कानूनी एवं सांस्कृतिक आयामों पर गहन चर्चा हुई।
द्वितीय दिवस के तृतीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. ए.के. सिंह ने की। विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. सनत कुमार शर्मा तथा रिपोर्टरियर के रूप में डॉ. दीपक भगवान पाटिल (जलगांव, महाराष्ट्र) उपस्थित रहे। इस सत्र में डॉ. नुपुर निखिल देशकर, डॉ. रितिका साहनी आहुजा सहित अन्य विद्वानों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए तथा महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर विचार व्यक्त किए।
चतुर्थ तकनीकी सत्र की अध्यक्षता डॉ. सनत कुमार शर्मा ने की। विषय विशेषज्ञ डॉ. ए.के. सिंह तथा रिपोर्टरियर डॉ. अर्पित द्विवेदी रहे। इस सत्र में डॉ. गढ़पत ढेबरे, डॉ. नितिन कुमार पटेल, डॉ. दीपक भगवान पाटिल, डॉ. अर्पित द्विवेदी, कुमारी शिल्पी सिंह, कुमारी रचना नवानी आदि ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर संगोष्ठी को समृद्ध किया। प्रतिभागियों ने महिला शिक्षा, आर्थिक स्वावलंबन, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर चुनौतियाँ तथा नीतिगत सुधारों जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला।
समापन सत्र में कटनी-मुड़वारा के माननीय विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तभी संभव है, जब शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में छात्राओं के लिए अधिक से अधिक सुविधाएँ, संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराए जाएँ। इसके लिए वे शासन स्तर पर सक्रिय प्रयास कर रहे हैं।
समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के संयोजक डॉ. सुनील कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक, डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, श्री के.जे. सिन्हा, डॉ. आर.के. गुप्‍ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. वीणा सिंह, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. अर्पित द्विवेदी, सुश्री मिथलेश्वरी, सुश्री शिल्पी कुमारी सिंह, श्री नागेंद्र यादव, श्री पंकज सेन, डॉ. अशुतोष द्विवेदी, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, श्री भीम बर्मन, श्री प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. फूलचंद कोरी, श्रीमती प्रियंका सोनी, श्रीमती स्मृति दहायत, डॉ. सृष्टि श्रीवास्तव, श्री आंजनेय तिवारी, श्री विनीत सोनी, श्रीमती नम्रता निगम, डॉ. सोनिया कश्यप, श्रीमती आरती वर्मा, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्रीमती रिचा दुबे, श्रीमती श्वेता कोरी, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, डॉ. मैत्रयी शुक्ला, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, डॉ. वंदना चौहान, श्रीमती पूनम गर्ग, डॉ. मदन सिंह मरावी, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, सुश्री पूजा सिंह राजपूत, श्री इमरान मोहम्‍मद, श्रीमती सुषमा वर्मा सहित महाविद्यालय की समस्त छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)