होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी एवं टीम द्वारा होली के दिन मारपीट कर हत्या करने वाले पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।घटना दिनांक 04/03/2026 को सूचनाकर्ता दुर्गेश बेन नि ग्राम कौड़ियां थाना स्लीमनाबाद ने लल्लू बेन व रैना बेन के द्वारा पुरानी बुराई को लेकर उसकी एवं उसके पिता की लाठी से मारपीट करने मारपीट से पिता किशोरीलाल की मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट थाने पर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 134/26 धारा 109(1),115(2),3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी लल्लू उर्फ मुकेश बेन पिता भागचंद बेन उम्र 40 साल व रैना बाई पति मुकेश बेन उम्र 38 साल नि गण ग्राम धनवाही थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा अपना जुर्म घटित करना स्वीकार किया जो आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । थाना प्रभारी सुदेश समन, उनि अनिल यादव, सउनि मथुरा प्रसाद, सउनि मानकी धुर्वे, प्रआर 686 तेजप्रकाश सिंह, प्र आर 46 शेख यूसुफ, प्र आर 444 लखन पटेल, आर 340 मनीष पटेल, आर 359 रोहित पाटकर,आर 218 अभिषेक राजावत,आर 41 दीपक यादव, आर 705 सौरभ पटेल, मआर 660 नेहा भट्ट साइबर सेल से आर अजय साकेत, आर सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)