*स्व्. बच्चन नायक वृद्धाश्रम धाम मे आत्मीय भव्य सम्मान समारोह समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में बुजुर्ग मातृशक्तियों को रोली तिलक, पगड़ी व मोतियो की माला पहनाकर किया सम्मानित*

कटनी। अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस पर सम्पूर्ण भारत वर्ष की समस्त मातृशक्तियों को सत सत नमन वंदन अभिनंदन करते है…इस पुनीत पावन अवसर पर विशेष मानव अधिकार परिषद एंव सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश कटनी दोंनो के संयुक्त तत्वावधान झिंझरी जेल पास स्थित बच्चन नायक वृद्धाश्रम धाम मे निवासरत बुजुर्ग मातृशक्तियों के बीच पहुंच कर आत्मीय भव्य सम्मान समारोह एंव होली मिलन रंगोत्सव आयोजित कार्यक्रम समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व मे कार्यक्रम किया गया.कार्यक्रम मे सर्वप्रथम समस्त मंचसीन अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती का आवाह्न कर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण वंदना की गई …कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता शिखा पांडेय द्वारा किया गया .तत्पश्चात मंचसीन बुजुर्ग मातृशक्तियों को एंव समस्त पदाधिकारीगण अतिथ्य का स्वागत वंदन अभिनंदन अधिवक्ता पूनम रैदास समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी द्वारा रोली तिलक व मोतियों की माला एंव पगड़ी पहनाकर आत्मीय भव्य रूप से सम्मानित किया गया..उक्त अवसर पर मानवाधिकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी ने कहा कि..महिला सम्मान दिवस एक दिन ही क्यो प्रतिदिन क्यो नही महिलाए हमारे समाज की आधार शिला है.
इस पुनीत अवसर पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते कहा कि. बेटियों और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाए और एक अच्छा इंसान बनाए ताकि हमारी बेटियां अपनी सक्रिय भागीदारी से नये भारत का निर्माण करे क्योकि समाज मे महिलाओ और बेटियों की भूमिका संघर्ष और सफलता दोनों को दर्शाती है.साथ ही इनका समर्पण एंव प्रेम सभी के अंतर्मन को मोह लेता है…महिलाए कोमलता और सशक्तिकरण का अद्भुत मिश्रण होती है..कार्यक्रम का आभार व्यक्त मानवाधिकार परिषद कटनी जिला महामंत्री दिलीप कोटक नें किया कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित बड़े-बुजूर्ग सहित सम्मानित अधिवक्तागण ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर रंगोत्सव गले लग कर नृत्य गान हंसते मुस्कुराते हुए जीवन मंगलमय और सुरक्षित रहे ईश्वर से प्रार्थना की कार्यक्रम में मुख्य विशेष सराहनीय सहयोग मीडिया प्रभारी सुश्री सपना भूमि रैदास,मानवाधिकार परिषद युवा शक्ति जिला अध्यक्ष तरूण गुप्ता,पी सी सोनी,राम सखी,सावित्रीबाई,श्रीमति शांति सचदेवा,दीपा विश्वकर्मा,शीला कुमारी,ममता ताम्रकार,शकुन यादव,गीता मिश्रा,शकुन्तला खरे,अब्दुल समद,गोपाल खटीक,अनिरुध्द पटेल पृथ्वीराज सचदेवा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)