*फायर सेफ्टी एवं अवैध कालोनियों के प्रकरणों पर निगमायुक्त का सख्त रुख समीक्षा बैठक मे दिए कड़े निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर करें कार्रवाई*

कटनी – नगर निगम सीमान्तर्गत क्षेत्रों में स्थित व्यावसायिक भवनों, ऊॅंची इमारतों, होटलों, अस्पतालों, कोचिंग संस्थानों, शो-रूम, बारात घरों, एवं मैरिज गार्डनों में आम जन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अग्निशमन व्यवस्था के सुनिश्चयन हेतु निरीक्षण की कार्यवाही करने तथा अवैध कॉलोनियों के लंबित प्रकरणों पर शीघ्रता से विधि अनुरूप कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्ताशय के निर्देश निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार को आयोजित फायर सेफ्टी एवं अवैध कॉलोनी के प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
बैठक के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, उपयंत्री पवन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्यासी, अतिक्रमण अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, फायर निरीक्षक शैलेन्द्र प्यासी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*जमीनी स्तर पर करें कार्यवाही*

नगर निगम के अग्निशमन विभाग के अंतर्गत गठित जांच समिति के सदस्यों को आमजन की सुरक्षा एवं अग्नि हादसों को रोकने की दिशा में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सदस्य सघन रूप से शहर की सभी ऊॅंची इमारतों, होटलों, अस्पतालों, कोचिंग संस्थानों, शो-रूम, बारात घरों, एवं मैरिज गार्डनों का निरीक्षण करें और जहां भी अनिमित्ताएं पाई जाती हैं वहां तत्काल नियमानुसार नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करवाएं अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए जुर्माना एवं तालाबंदी की कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में निगमायुक्त ने नगर के स्कूलों में फायर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

*अवैध काॅलोनियों के विरूद्ध जारी रखें अभियान*

शहरी क्षेत्र में अवैध काॅलोनियों केे विरूद्ध अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही को अनवरत जारी रखनें के निर्देश देते हुए कहा कि अब किसी भी वार्ड मंे अवैध काॅलोनी विकसित न हो इस हेतु क्षेत्रीय उपयंत्री वार्डो में कड़ी नजर रखना सुनिश्चित करें। निगमायुक्त ने पूर्व चिन्हित अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिन प्रकरणों में एफ.आई.आर दर्ज होना शेष है उसमें नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ ही निर्मित संरचाओं को हटाने की कार्यवाही करने हेतु कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया। निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा पूर्व निर्मित अवैध कॉलोनी के प्रकरणों में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए काॅलोनियों में हो रहे नवीन निर्माण कार्य हेतु नोटिस जारी करने तथा आम नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अवैध कॉलोनी के वार्ड, क्षेत्र, खसरा नंबर आदि की जानकारी की आम सूचना के माध्यम से सार्वजनिक करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)