वाहन चोरी के आरोपी को एनकेजे पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, संतोष डेहरिया अति पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं नेहा पच्चीसिया नगर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे प्रभारी को मिली बड़ी सफलता।प्रार्थी पंकज कुमार द्विवेदी पिता पुरुप्पोतम द्विवेदी उम्र 26 साल निवासी दुबे कॉलोनी थाना एन.के. जे. कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि पल्सर मोटर साईकिल को घर के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है आसपास तलाश किया कोई पता नही चल सका कि रिपोर्ट पर थाना एन.के. जे. कटनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मोटर साईकिल के संबंध में क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मोटर साईकिल तलाश वास्ते मामूर मुखबिर लगाये गये। दि. 07.06.2025 को मुखबिर सूचना मिली की सीसीटीव्ही से प्राप्त फोटो के हुलिये जैसे दो व्यक्ति शनि मंदिर के पास बैठे है की सूचना पर तत्काल मोके पर रवाना होकर थाना एनकेजे की पुलिस द्वारा सावधानी पूर्वक सूझबूझ के साथ दोनो व्यक्तियो को घेरा बंदी कर पकडा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना (1) विकाश भुमिया पिता अनिल भुमिया उम्र 19 साल निवासी सॉईमंदिर के पास छोटी खिरहनी थाना एन.के. जे. कटनी (2) अभय उर्फ मंजा भुमिया पिता राजेश भुमिया उम्र 20 साल निवासी सॉईमंदिर के पास छोटी खिरहनी थाना एन.के.जे.कटनी जिसे थाने लाकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकारते हुए बताया कि एक काले रंग की पल्सर को दुवे कॉलोनी से चोरी किया था जिसे अभय उर्फ मंजा भुमिया द्वारा मोटर साईकिल को बाबा घाट पेट्रोल पंप के पास बने तलाब के झाड़ियों में छिपा देना बताया आरोपी द्वारा बताये स्थान पर जाकर विधिवत जप्ती कार्यवाही की गई। दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी विकाश भुमिया पिता अनिल भुमिया उम्र 19 साल निवासी सॉईमंदिर के पास छोटी खिरहनी थाना एन.के.जे. कटनी अभय उर्फ गंजा भुमिया पिता राजेश भुमिया उम्र 20 साल निवासी सॉईमंदिर के पास छोटी खिरहनी थाना एन.के. जे. कटनी को गिरफ्तार किया जिनसे बरामद मशरूका में 01 मोटर साईकिल पल्सर कीमती 50000 रूपये कीमत की है कार्यवाही में विशेष भूमिका थाना प्रभारी उप.निरी. अनिल यादव प्रआर गणेश दत्त मिश्रा, प्रहलाद सैयाम, प्र.आर. प्रमोद सिंह, आर. राजेश काछी, आर. राजेन्द्र पटेल की रहीं l

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)