नगर विकास की श्रृंखला में महत्वपूर्ण मुख्य जुलूस मार्ग नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु प्रशस्त 27.35 लाख रुपए की लागत से आजाद चौक से झंडा बाजार खेर माई मंदिर तक मार्ग का होगा डामरीकरण महापौर,नगर निगम अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन संपन्न

कटनी – महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के कुशल निर्देशन में नगर विकास के कार्यों को गति प्रदान करते हुए एक और अति महत्वपूर्ण आजाद चौक से झंडा बाजार खेर माई मढिया तक 27.35 लाख रुपए की लागत से मुख्य जुलूस मुख्य मार्ग में होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन सोमवार शाम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी,एवं भाजपा जिला महामंत्री अंकिता तिवारी सहित क्षेत्रीय व्यवसाई एवं रहवासी भी मौजूद रहें।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व  डाॅ रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, सुरेन्द्र गुप्ता, श्रीमती बीना संजू बैनर्जी, गोविंद चावला, पार्षद श्रीमती शीला सोनी, शकुंतला सोनी, उमेन्द्र अहिरवार ओमी, पूर्व पार्षद कमलेश चौधरी, विजय डब्बू रजक, दानिश अहमद, अज्जू सोनी, अम्बू वर्मा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की विशिष्ट मौजूदगी रही। सबका साथ, सबका विकास हमारा मूलमंत्र – महापौर श्रीमती सूरी

महापौर श्रीमती सूरी ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास हमारा मूल मंत्र है और इसी मंत्र के द्वारा हम क्षेत्र के सुदृढ़ बुनियादी ढांचे और जनकल्याण हमारी प्राथमिकता है। शासन के माध्यम नागरिकों की सुविधाओं के विस्तार के लिए प्राप्त अनुदान से निरंतर ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर का एकरूपता से विकास हो और नागरिकों को प्राथमिकता से मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके इसके लिए हमारी परिषद निरंतर कार्य कर रही है। महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि चूंकि यह मार्ग नगर का मुख्य जुलूस मार्ग भी है जिसके चलते हमारा यही प्रयास होगा कि मार्ग का निर्माण तय समयावधि में मानक गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। महापौर ने कार्यक्रम में मौजूद मार्ग के निवासियों से डामरीकरण कार्य के दौरान नव निर्मित मार्ग से कुछ घंटे आवागमन न करने तथा निर्माण कार्य के दौरान कार्य की गुणवत्ता पर भी नजर रखने का आग्रह किया।  सीवर रेस्टोरेशन का कार्य निरंतर जारी

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि शासन निर्देशानुसार नगर में सीवर लाइन विस्तार का कार्य प्रगतिरत हैं। निगम प्रशासन द्वारा सीवर कार्य के दौरान पाइप लाइन डालने हेतु खोदी गई रोड का निर्धारित अवधि में नियमानुसार रेस्टोरेशन का कार्य भी बरसात पूर्व पूर्ण करने के प्रयास किए जा रहे है। नागरिकों के सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान में नगर के कई वार्डों में निरंतरता के साथ रेस्टोरेशन का कार्य जारी है।  लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचकर महापौर ने लिया आशीर्वाद*

इसके पूर्व महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा महिला पार्षदों के साथ लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रभु लक्ष्मी नारायण के दर्शन लाभ प्राप्त कर नगर विकास नागरिकों के सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय गणमान्य नागरिक सर्व श्री, प्रेम पुरवार, नरेन्द्र चौदहा, झल्ली सोनी, मुन्ना बाबू, रज्जन सोनी, रामजी चौदहा, विपिन तिवारी, नितिन चौदहा, गुड्डा सरावगी, राजू बरसैंया, रामकुमार पहरिया, दिनेश ताम्रकार, मंटू रावत, मुन्ना चौदहा, घनश्याम कुदरहा सहित अन्य क्षेत्रीय रहवासियों एवं नगर निगम के क्षेत्रीय उपयंत्री श्री अश्विनी पाण्डेय, मृदुल श्रीवास्तव व निर्माणाधीन एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)