गाँव से दूर घर की बाड़ी में लगा रखा था गाँजे की फसल थाना रीठीं से की गई कार्यवाही जप्त किए गाँजे के पौधे आरोपी को किया गिरफ्तार

मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर रीठी थाना पुलिस द्वारा ग्राम ममार में तालाब के पास मकान से लगी बाडी में अवैध रूप से गाँजे के पौधे उगाने के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है पुलिस द्वारा उक्त कार्यवाही में कुल 43 नग गांजे के पौधे जप्त किए गए हैं जप्त किए गए कुल गाँजे की कीमत 80,000 रु. है।

पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया, उप पुलिस अधीक्षक   के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना रीठी एवं टीम द्वारा विश्वसनीय सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर कि ग्राम ममार में तालाब के पास एक घर में रह रहे आरोपी बबलू पिता गोकुल बर्मन आयु 42 वर्ष द्वारा अपने ही घर की बाडी में गांजे के पौधे लगाए गए है सूचना की तस्दीक पर आरोपी के घर की बाडी में कुल 43 नग गांजे के पौधे कीमती 80,000/- रु मिलने पर उक्त गांजे के पौधे जप्त किए जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

उल्लेखनीय भूमिका – निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक विनोद पटेल, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, प्र. आर. राम पाठक, प्र. आर. भोला गुप्ता, आर. नितेश दुबे, आर. ज्ञानेंद्र चौधरी, आर अमन, आर. राजेश

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)