कलेक्टर ने जनसुनवाई में देर से पहुंचे आवेदकों की बाहर ही सुनीं समस्यायें

कटनी। कलेक्टर  दिलीप कुमार यादव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में मौजूद सभी आवेदकों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने के बाद ज्यों ही बाहर निकले त्यों ही जनसुनवाई में विलंब से पहुंचें 3-4 लोग हाथों में आवेदन लिए कलेक्टर को बाहर दिखे। इस पर कलेक्टर श्री यादव संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आवेदकों के पास खुद पहुंच गए और कहा -कैसे आना हुआ,इस पर आवेदकों ने कहा कि मुझे जनसुनवाई मे पहुंचने में विलंब हो गया और जनसुनवाई खतम हो गई। इस पर कलेक्टर ने कहा – कोई बात नहीं, बतायें किस लिए आये हैं,आप अपना आवेदन मुझे दे देवें और समस्या भी बतायें,उनका नियमानुसार निराकरण भी होगा। कलेक्टर श्री यादव ने मौके पर ही मौजूद एसडीएम कटनी श्री प्रदीप कुमार मिश्रा और डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता को आवेदकों का आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)