झिंझरी पुलिस चौकी थाना माधवनगर द्वारा चोरी गई मोटर सायकिल को 24 घन्टे के अन्दर करना बरामद गिरफ्तार आरोपी

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  के द्वारा सम्पत्ती सबंधी अपराध मे चोरी गई सम्पत्ति को बरामद करने शहर थानो मे हो रही चोरी पर अंकुश लगाने के लिये निर्देश दिये गये थे। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँक्टर संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक  नेहा पच्चीसिया एवं  थाना प्रभारी माधवनगर अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी उ.नि. प्रियंका राजपूत के नेतृत्व मे हासिल हुई है।
घटना का सक्षिप्त विवरणः- दिनांक 09/06/25 को रिपोर्टकर्ता संजय दुबे निवासी ग्राम मतवारी थाना कुठला का चौकी मे उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 06/06/25 को पेंसन प्रो सिलवर कलर की मो.सा. क्रं. एम.पी.21एम.ई. 9164 से हनुमान जी की आरती मे शामिल होने हेतु पीरबाबा हनुमान जी के मंदिर आया था। जो मंदिर के पास से मेरी मो.सा. को कोई अज्ञात व्याक्ति चुरा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 534/25 धारा 303(2) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना चोरी गई पेंशन प्रो मो.सा. क्रं. एम.पी.21एम.ई. 9164 एवं आरोपी की तलाश की गई जो 24 घन्टे के अन्दर आरोपी महेन्द्र चौधऱी के कब्जे से पेंशन प्रो मो.सा. क्रं. एम.पी.21एम.ई. 9164 कीमती 80,000 रूपये जप्त कर आरोपी महेन्द्र चौधरी पिता मंगीराम चौधऱी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पडुआ थाना माधवनगर को आज दिनांक 10/06/825 गिऱफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे माननीय न्यायालय कटनी पेश किया गया।
सफलता हासिल करने मे इनकी रही सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी उ.नि. प्रिंयका राजपूत , स.उ.नि. शशिभूषण सिंह, आर. 779 वीरेन्द्र सिंह सैनिक 06 अक्षय पान्डेय की विशेष भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)