बी.डी.अग्रवाल वार्ड एवं मदन मोहन चौबे वार्ड की विभिन्न गलियों में फागिंग मशीन से किया गया छिड़काव

कटनी – ग्रीष्म ऋतु के दौरान मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर नगर के विभिन्न वार्डो में फागिंग मशीन से रासायनिक धुएं का छिड़काव किए जाने हेतु निर्धारित कैलेंडर अनुसार कार्यवाही की जा रही है।स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में विगत दिवस बी.डी.अग्रवाल वार्ड क्रमांक 25 एवं मदन मोहन चौबे वार्ड क्रमांक 27 में दो ई रिक्शा में फागिंग मशीनों के माध्यम से छिड़काव कार्य किया गया।इन गलियों में चली फागिंग मशीन नगर निगम द्वारा निर्धारित फागिंग कैलेंडर अनुसार वार्ड क्रमांक 25 स्थित सिंघई काॅलोनी की विभिन्न गलियों, व्हीआईपी मार्ग, गणेश चैक, अल्फर्ट गंज की समस्त गलियों, मधई मंदिर मार्ग, अग्रवाल प्रिंटर्स गली, लल्लू भैया की तलैया क्षेत्र, मधई बगीचा, स्टेश रोड मुख्य मार्ग, सहित वार्ड क्रमांक 27 मदन मोहन चौबे वार्ड की विभिन्न गलियों दुर्गा मंदिर के पास बस्ती, आनंद विहार काॅलोनी, बंधवा टोला, डन काॅलोनी की समस्त गलियों में फागिंग मशीन से रासायनिक धुंए का छिड़काव किया जाकर नागरिकों को मच्छरों से प्रकोप से निजात दिलानें की कार्यवाही की गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)